हापुड़, अगस्त 9 -- सावन माह के दूसरे सोमवार को लेकर क्षेत्र के शिवालयों में भक्ति और उत्साह का माहौल चरम पर पहुंच गया है। रविवार देर शाम तक मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी, फूल-मालाओं और आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया। सोमवार तड़के से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगने की संभावना है। कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिरों, झारखंडेश्वर महादेव मंदिर, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर तथा अन्य शिवालयों में विशेष सजावट की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई के विशेष प्रबंध किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Bahraich News: सावन का दूसरा सोमवार आज, बोल बम से गूंजेंगे शिवालय मंदिर समितियों के स...