सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़, पूजा अर्चना की
मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- सावन मास के दूसरे सोमवार को शहर के सभी शिवालयों में शिव भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, पंचाभिषेक कर फल, फूल, मिष्ठान, बेलपत्र, धतूरा आदि अर्पित किए। सावन मास के दूसरे सोमवार को शहर के शिवालयों में शिव भक्तों की अपार भीड़ भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए लगी रही। शिव चौक पर पहुंचकर नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने भी भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले शिव चौक पर कांवड़ियों के साथ-साथ महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने सुबह सवेरे पहुंचकर भगवान आशुतोष के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- Meerut News: सावन के दूसरे सोमवार को गूंजे जयकारे, मंदिरों में उमड़ा सैलाब शिव चौक पर श्रद्धालुओ की भीड़ रही। पुलिसकर्मियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.