मुरादाबाद, अगस्त 9 -- सावन का दूसरा सोमवार आज है और कल शिवरात्रि है। इसे लेकर रविवार को कांवड़ यात्रा का उत्साह बढ़ा नजर आया। हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थों से शहर और आसपास के मार्ग भगवामय दिखाई दिए। कांवड़ियों के कदमों के साथ 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारे गूंजते रहे। रविवार को बड़ी संख्या में कांवड़िए अपने गंतव्य की ओर बढ़ते दिखे। शाम तक शिवभक्त मंजिल पर पहुंच जाएंगे। सोमवार की भोर में ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जिसके को लेकर शिवभक्तों के बीच उत्साह का माहौल है। हरिद्वार, ब्रजघाट और तिगरी गंगा धाम से कांवड़ भरकर अपने गंतव्यों की ओर कूच करने शिवभक्तों का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। डीजे की धुन पर थिरकते चल रहे शिवभक्तों ने बम भोले की गूंज संग वातावरण को शिवमय बना दिया। कां...