हापुड़, अगस्त 13 -- तीर्थनगरी ब्रजघाट में सावन के तीसरे सोमवार में अपने अपने शिवालयों पर जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्त बड़ी संख्या में जल लेने के लिए पहुंच रहे है। जिससे गंगानगरी भक्तिमय हो गई। तीर्थनगरी में शिवभक्तों के आवागमन से चहल पहल बढ़ गई है। जिससे बाजार की रंगत भी अलग नजर आ रही है। गंगानगरी में हर वर्ष सावन के प्रत्येक सोमवार को अपने अपने शिवालयों पर जल चढ़ाने के लिए गंगा पार के जनपद अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली व संभल से शिवभक्त सावन माह में जल लेने के लिए पहुंचते है। जिसके लिए प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर इंतजाम किए जाते है साथ ही शिवभक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर रूट डायवर्जन भी कर दिया जाएगा, जो सोमवार दोपहर तक लागू रहेगा। वही स्थानीय प्रशासन द्वारा गंगा में बैरिकैडिंग के साथ गोताखोरो को नियुक्त किया गया है जिससे शिवभक्तो की स...