मिर्जापुर, अगस्त 17 -- मिर्जापुर, संवाददाता। सोवान के तीसरे सोमवार एवं नापंचमी का योग एक साथ बनने पर भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने औघड़दानी के शिवशंकर के साथ उनके गण विषधर यानी नागदेव का पूजन भी श्रद्धा एवं विश्वास के साथ किया। भोर से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। हर हर महादेव का उद्घोष करते हुए घंटा-घड़ियाल एवं शंखध्वनि के बीच गंगाजल से अभिषेक किया। पूरा विंध्यक्षेत्र शिव धुन में मगन रहा। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़े भक्त शिव लिंग पर गंगा जल, शहद, दूध, दही आदि से अभिषेक किया और बेलपत्र, शमीपत्र, भाग, धतूरा, सफेद, नैवेद्य धूप-दीप फूल अर्पण कर आरती की। वहीं नागदेव को दूध-लावा चढ़ाया गया। मंगला आरती के बाद साढ़े चार बजे मंदिर का कपाट आम भक्तों के लिए खोल दिया गया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News...