चक्रधरपुर, अगस्त 17 -- चक्रधरपुर/गोईलकेरा, संवाददाता सावन माह के तीसरे रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महादेवशाल धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा। तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। झारखंड समेत ओडिशा और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लाखों शिवभक्तों ने बाबा भोलेशंकर का विधिवत जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। रविवार सुबह से ही महादेवशाल धाम की ओर जाने वाले सभी मार्ग 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजते रहे। श्रद्धालु सड़क और रेल मार्ग से महादेवशाल पहुंचकर लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक करते नजर आए। मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चक्रधरपुर से ...