दुमका, अगस्त 17 -- राजकीय श्रावणी मेला-2026 बासुकीनाथ में सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर बड़ी संख्या में जलार्पण करने श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित तरीके से बाबा बासुकीनाथ का जलार्पण कराने को लेकर प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र में व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। तीसरी सोमवारी पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की। कंट्रोल रूम से श्रद्धालुओं की भीड़, कतार की स्थिति, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, जलार्पण व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों की स्थिति का अवलोकन किया गया। यह भी पढ़ें- श्रावणी मे...