देहरादून, अगस्त 10 -- श्रीनगर। श्रावण मास के चौथे सोमवार पर नगर क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के से ही बड़ी संख्या में भक्त नागेश्वर मंदिर,कोटेश्वर महादेव, कटकेश्वर महादेव, कमलेश्वर महादेव और किलकिलेश्वर महादेव में भगवान शिव के जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र हर-हर महादेव एवं बम-बम भोले के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और फल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों सहित नगर के श्रद्धालुओं ने भी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।इधर,मंदिर समिति एवं प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कतारबद्ध व...