बिल्ल्होर, अगस्त 24 -- बिल्हौर। सावन के आखिरी सोमवार को तहसील के प्रमुख गंगा घाटों पर हजारों की तादात में श्रृद्वालुओं ने गंगा स्नान कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांवरियों के जयकारों से रास्ते भक्तिमय नजर आए। वही, डीसीपी वेस्ट ने एसओ शिवराजपुर केसाथ खेरेश्वर-सरैया गंगा घाट का जाएजा लिया। सावन के आखिरी सोमवार पर गंगा स्नान को लेकर रविवार रात से ही शिवराजपुर के खेरेश्वर-सरैया गंगा घाट के अलावा नानामऊ, आंकिन, अकबरपुरसेंग आदि गंगा घाटों पर श्रृद्वालुओं की भीड़ जुटने लगी। सुबह होते ही हजारों की तादात में श्रृद्वालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। और श्रृद्वालुओं ने शिवालयों में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्वि और परिवार की खुशहाली की कामना की। डीसीपी वेस्ट एसएम.कासिम आबिदी ने एसीपी बिल्हौर अंकित कुमार और एसओ शिवराजपुर अमित सिंह के...