औरैया, अगस्त 24 -- सावन के आखिरी सोमवार को भयानक नाथ महादेव मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर महादेव के दर्शन और जलाभिषेक किया। परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में कलश और कांवड़ चढ़ाई। मंदिर परिसर में दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और कांवड़ियों ने भी पूजा-अर्चना की। भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराए गए।बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावर हाउस में दिया धरना यह भी पढ़ें- सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: अंतिम सोमवारी पर दे...