इटावा औरैया, अगस्त 21 -- इटावा, संवाददाता। सावन के चतुर्थ सोमवार 24 अगस्त को यमुना नदी के किनारे श्री ग्यारह रुद्रेश्वर मंदिर पर 11000 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण व पूजन श्रद्धालु करेंगे वहीं सांयकाल भगवान के भव्य व दिव्य अलौकिक श्रंगार के दर्शन श्रद्धालुओं को कराए जाएंगे। युवाओं की टीम ने पार्थिव शिवलिंग निर्माण और बाबा के अलौकिक शृंगार की तैयारियां तेजी से शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम की तैयारी में जुटे युवा कौशिक गुप्ता और उज्जवल श्रीवास्तव ने बताया कि सावन के चतुर्थ सोमवार पर इस बार सुमेर सिंह किले के पास स्थित प्राचीन श्री ग्यारह रुद्रेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से शाम तक धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। सुबह 8:00 से 11000 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण श्रद्धालुओं के द्वारा किया जाएगा शिवलिंग निर्माण के बाद पूजन -अर्चन होगा और विधि विधान के...