पाकुड़, अगस्त 24 -- पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवार को शिवभक्तों की सुविधा और सेवा के उद्देश्य से सत्य सनातन संस्था की ओर से जिले के विभिन्न शिवालयों में चलाए जा रहे निःशुल्क सेवा अभियान का इस वर्ष के लिए समापन हुआ। इस अवसर पर संस्था की ओर से विभिन्न शिवालयों में सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के बीच बेलपत्र, कच्चा दूध, गंगाजल, पुष्प सहित अन्य आवश्यक पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव की आराधना के लिए काफी संख्या में शिवालय पहुंचे श्रद्धालुओं ने संस्था की इस पहल का लाभ उठाया और सेवा कार्य की सराहना की। यह भी पढ़ें- Pakur News: संस्था का निःशुल्क पूजन सामग्री वितरण कार्य सावन की अंतिम सोमवारी को होगा संपन्न सत्य सनातन संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने बताया कि संस्था की ओर से पिछले छह वर्षों से लगात...