धनबाद, अगस्त 14 -- सावन की हरियाली के बीच सुहाग, शृंगार और आस्था का पर्व हरियाली तीज इस वर्ष 15 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह है। अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ सुहागिनें व्रत रखकर भगवान शिव, माता पार्वती और गौर-गणेश की आराधना करेंगी। तीज को लेकर महिलाओं ने गुरुवार को पूजन सामग्री, हरे परिधान, चूड़ियों, मेहंदी और शृंगार सामग्री की खूब खरीदारी की। पंचांग के अनुसार इस वर्ष सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 14 अगस्त की शाम से शुरू होकर 15 अगस्त की शाम तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त को रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- 15 अगस्त को हरियाली तीज: सुहागिन महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम, जानें पूजा के नियमम...