रिषिकेष, जुलाई 14 -- सावन में तीर्थनगरी में भगवान शिव की भक्ति का माहौल है। सावन के पहले सोमवार को तड़के से मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। नीलकंठ महादेव मंदिर में बारिश के बावजूद तीन लाख से अधिक शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। सोमवार को बड़ी संख्या में कांवड़िये ऋषिनगरी पहुंचे। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा पकड़ने लगी है। गत 11 जुलाई से शुरू हुई कांवड़ यात्रा में नीलकंठ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। नीलकंठ व तीर्थनगरी का समूचा कांवड़ मेला क्षेत्र केसरिया रंग में रंग गया है। श्रावण मास के पहले सोमवार को नीलकंठ महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा। करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में जलाभिषेक किया। इस वर्ष कांवड़ यात्रा की शुरुआत में ही पंचक का साया होने से यात्रा की ग...