जमुई, अगस्त 3 -- अलीगंज । निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में ​सावन मास की पहली सोमवारी पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, दूध और फूल-माला लिए भक्त अपनी बारी के इंतजार में लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए। सुबह से ही शिवालयों में 'हर-हर महादेव', 'ओम नम: शिवाय' और 'जय भोलेनाथ' के जयकारों की गूंज आ रही थी। इस दौरान बाबा भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया तथा सुबह महाआरती के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कमाना की। यह भी पढ़ें- Sasaram News: सावन की पहली सोमवारी पर हर-हर महादेव से गूंजे बिक्रमगंज के शिवालय सावन माह की पहली सोमवारी का बड़ा ही धर्मिक महत्व है। इस दिन महिल...