गढ़वा, अगस्त 3 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। नवयुवक कांवरिया संघ भवनाथपुर के तत्वावधान में सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर संघ की ओर से दो बसों में सवार होकर कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने देवीधाम से भव्य शोभायात्रा निकाली। उस दौरान डीजे की धुन और भगवान भोलेनाथ के भजनों पर कांवरिए नाचते-गाते पहाड़ी शिव मंदिर पहुंचे। जहां विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर परिसर में बोल बम, हर-हर महादेव और बाबा नगरी देवघर चलो के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- भरनो से कांवरियों का जत्था बाबाधाम के लिए रवाना श्रद्धालुओं में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। पूजा अर्चना के बाद सभी कांवरिए अनुशास...