हजारीबाग, जुलाई 14 -- बरही, प्रतिनिधि। सावन की पहली सोमवारी को शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सभी ने जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर भोलेनाथ से सुख, सौभाग्य और आरोग्य की कामना की। शिव भक्त श्रद्धालुओं के संग विधायक मनोज कुमार यादव बोल बम और हर हर महादेव के जयकारे के साथ बराकर नदी पहुंचे और कलश में जल उठाकर बरही प्रखंड परिसर स्थित मनोकामनेश्वर शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाया। सभी श्रद्धालुओं संग जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर बरही विधानसभा क्षेत्र के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की। विधायक ने कहा कि भगवान भोलेनाथ आदिकाल से सनातन धर्म और संस्कृति में रचे बसे हैं। भगवान भोलेनाथ श्रद्धा और प्रेम से उनके उपर अर्पित एक कलश जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं। भोलेनाथ सभी पर अपनी कृपा बरसाते हैं। विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.