गुमला, अगस्त 2 -- पालकोट, प्रतिनिधि। सावन की पहली सोमवारी पर ऋषिमुख पर्वत शिखर स्थित मनोकामना लिंग महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए रविवार से ही ओडिशा और झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से कांवरियों का पालकोट पहुंचना शुरू हो गया। देर शाम तक लगभग एक हजार श्रद्धालु पालकोट पहुंच चुके थे। सबसे बड़ा जत्था ओडिशा के राउरकेला, सिमडेगा जिले के बानो तथा पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा क्षेत्र से पहुंचा। यह भी पढ़ें- Simdega News: कांवरियों का दल देवघर व वेदव्यास रवानाकांवरियों का स्वागत राउरकेला के पम्पापुर आश्रम सेवा समिति के प्रमुख लाला जी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का दल वेदव्यास संगम से कांवर में जल भरकर तीन दिनों की पैदल यात्रा के बाद पालकोट पहुंचा। इसके अलावा हाथीबाड़ी, बीरू, हाटिंगहोड़े, सोदेपाड़ो, बानो, जलडेगा, लचरागढ़, कोलेबिरा सहित कई क्षेत्रों से ...