कोडरमा, अगस्त 18 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। सावन की पवित्र माह में नागपंचमी के अवसर पर पूर्णिमा विद्या मंदिर, तिलैया पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित परिसर में भोलेनाथ सेवा समिति की ओर से रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। रुद्राभिषेक में यजमान के रूप में कुलदीप कुमार व शोभा कुमारी और कुणाल ब्रह्मपुरिया व शालिनी कुमारी मुख्य रूप से शामिल हुए। वहीं इंदुमति वर्णवाल व स्मारिका ने भी रुद्राभिषेक में भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की। जहानाबाद से पहुंचे पुजारी अशोक पांडेय ने विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक संपन्न कराया। कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने मे...