सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भक्तो की भीड़
मुंगेर, अगस्त 11 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन की दूसरी सोमवारी पर शहर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह होते ही भक्त हाथों में पूजा सामग्री लेकर शिव मंदिरों की ओर पहुंचने लगे। शिवालयों में दिनभर हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के गोयनका शिवालय, शिवगुरु धाम, दशभुजी स्थान, सोझीघाट स्थित शिव मंदिर सहित विभिन्न मोहल्लों के शिवालयों में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया। अधिकांश महिलाएं सोमवारी व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करने पहुंचीं। किसी ने दूध से तो किसी ने गंगाजल से शिवलिंग का अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.