सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम में श्रद्धालुओ नें किया जलार्पण
गोड्डा, अगस्त 11 -- सावन की दूसरी सोमवारी में शिवपुरी स्थित श्री श्री 1008 बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अलसुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र हर हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। सुबह होते होते मंदिर परिसर में भक्तों की कतार लग गई। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार किया और बाबा रत्नेश्वर नाथ का दर्शन कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। मंदिर में विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ को गंगाजल, दूध, बेलपत्र, फूल, धतूरा, भांग सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित कर सुख समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। कई श्रद्धालु सुबह स्नान कर उपवास रखते हुए मंदिर पहुंचे थे। महिलाओं और युवतियों में भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.