छपरा, अगस्त 10 -- 20 - लहलादपुर के बाबा ढोढ़नाथ मंदिर में सावन की दूसरी सोमवारी पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु लहलादपुर, एक संवाददाता। सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर प्रखंड के प्रसिद्ध बाबा ढोढ़नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिव भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने बाबा ढोढ़नाथ के शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सोमवारी को लेकर मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा। दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल और विभिन्न वाहनों से मंदिर पहुंचे। यह भी पढ़ें- भीमशंकर महादेव मंदिर : ब्रह्म मुहूर्त में ही खुले शिवा...