गिरडीह, अगस्त 10 -- सावन की दूसरी सोमवारी पर झारखंडधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही कांवरियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने शिवगंगा में स्नान कर चंद्रकूप से जल भरा और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। करीब 25 हजार श्रद्धालुओं द्वारा जलार्पण किए जाने का अनुमान है। बड़ी संख्या में कांवरियों ने भी बाबा को जल चढ़ाया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। मुख्य छतविहीन मंदिर के अंदर डीके सिंह की अगुवाई में छह पुलिसकर्मी तैनात रहे। यह भी पढ़ें- दूसरी सोमवारी आज, झारखंडधाम भी तैयार मंदिर के तीनों गेट पर चार-चार पुलिसकर्मियों के साथ एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। पार्वती मंदिर के प्रवेश द्वार पर पुलिस ...