शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- कलान। सावन की तेरस पर्व पर पटना देवकली के प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।सुबह से ही बड़ी संख्या में शिवभक्त मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, फूल और जल अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।दूर-दराज के गांवों से भी लोग भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...