लखीसराय, अगस्त 17 -- बिहार के लखीसराय में सावन की तीसरी सोमवारी पर भीषण हादसा हुआ। भगदड़ में सात कांवरियों की मौत हो गई है। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है।बैरिकेडिंग टूटने से भगदड़ हुई। मरने वालों में अधिक महिलाएं हैं। डीएम और अस्पताल में तो एसपी मंदिर परिसर में कैंप कर रहे हैं। डीएम ने बताया कि सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। सुबह करीब 6 बजे के बाद भीड़ अधिक होने के बांस बल्ले से बनाई गई बैरिकेडिंग टूट गई जिसमें श्रद्धालु एक दूसरे के उपर गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बैरिकेडिंग के पास एक बिजली का पोल था। बल्ला टूटकर पोल पर अटक गया। जिससे पोल टेढ़ा हो गया। अफवाह फैल गई कि पोल गिर गया है। और करंट फैल गया है। उसके बाद लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। एक दूसरे के ऊपर दौड़ते हुए भागने से बड़ी संख्या में लोग जख्मी ...