सावन की तीसरी सोमवारी पर लखीसराय के अशोकधाम में भगदड़, 7 मौत की मौत; कई जख्मी
लखीसराय, अगस्त 17 -- Lakhisharai Ashok Dham Temple Stampede: बिहार के लखीसराय में सावन की तीसरी सोमवारी पर भीषण हादसा हुआ। भगदड़ में सात कांवरियों की मौत हो गई है। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है। एक बिजली का पोल गिर जाने से करंट फैलने की अफवाह फेली जिसके बाद भगदड़ मच गई। मरने वालों में अधिक महिलाएं हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार अस्पताल में तो एसपी प्रेरणा कुमार मंदिर परिसर में कैंप कर रहे हैं। डीएम ने बताया कि सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। सुबह करीब 6 बजे के बाद भीड़ अधिक होने के बांस बल्ले से बनाई गई बैरिकेडिंग टूट गई जिसमें श्रद्धालु एक दूसरे के उपर गिर गए। घटना से मंदिर परिसर और अस्पताल में चीखपुकार मची है। जिला प्रशासन और आसपास के लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।मृतकों का नाम पता मनमाला देवी, उम्र 44, पति न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.