सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर शिवालयों में तैयारी तेज
बोकारो, अगस्त 17 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर बोकारो के विभिन्न शिवालयों में तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक व विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसे लेकर मंदिर समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्था की जा रही है। शिवालयों की साफ-सफाई के साथ परिसर में सजावट का काम भी शुरू कर दिया गया है। वहीं, सावन की तीसरी सोमवारी इस वर्ष बंगला सावन की आखिरी सोमवारी होने के कारण चिड़का धाम जाने वाले कांवरियों की भीड़ देखी गई। रविवार को बड़ी संख्या में कांवरिया व शिव भक्त गरगा व दामोदर नदी से जल उठाकर चिड़का धाम के लिए रवाना होते दिखे। यह भी पढ़ें- सावन के तीसरे रविवार को महादेवशाल धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब कांवरियों के जत्थे में महिला व पुरुष श्रद्धालु भी शामिल रहे। बोल बम के जयघोष स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.