सावन की आखिरी सोमवारी आज, शिवालयों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
पाकुड़, अगस्त 24 -- हिंदू धर्मावलंबियों का पावन महीना सावन का अंतिम व चौथी सोमवारी आज है। अंतिम सोमवारी को लेकर महेशपुर प्रखंड क्षेत्र से काफी उत्साही युवक पश्चिम बंगाल के जंगीपुर स्थित गंगा नदी से पवित्र गंगाजल लाकर शिवालयों में शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे। चौथी व आखिरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को लेकर श्री श्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वरनाथ शिव मंदिर, ग्वालपाड़ा स्थित नागेश्वर नाथ शिव मंदिर, वन विभाग कार्यालय के समीप स्थित नर्वदेश्वर शिव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही कांवरियों के लिए विभिन्न संगठनों की ओर से शरबत, ठंडा पानी, चाय व स्वास्थ्य सेवा की विशेष सेवा की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- सावन की अंतिम सोमवारी के लिए महादेवा घाट पर शिवभक्तों की उमड़ी भीड़ यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.