मुंगेर, अगस्त 25 -- तारापुर,निज संवाददाता। सावन की अंतिम सोमवारी पर सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक करने के संकल्प के साथ भारी संख्या में कांवरिया बाबाधाम के लिए पैदल रवाना हुए। यह भी पढ़ें- मुंगेर : सावन की अंतिम सोमवारी पर बोल-बम के जयघोष से गूंजा कांवरिया पथकांवरियों की आस्था गेरुआ वस्त्र धारण किए कांवरियों का जत्था बोलबम के महामंत्र का जाप करते हुए पूरी आस्था और भक्ति के साथ आगे बढ़ते नजर आए। कांवरियों के जयघोष से पूरा कांवरिया पथ भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। सोमवार सुबह से ही तीखी धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था, लेकिन बाबा भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था के आगे मौसम की तपिश भी कांवरियों के उत्साह को डिगा नहीं सकी। हालांकि, शाम में हुई बारिश से कांवरियों को राहत मिली। यह भी पढ़ें- Pur...