बागपत, जुलाई 15 -- सावन के पहले सोमवार को दिन निकलते ही शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवभक्तों ने हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए भगवान महादेव का पूजन किया। जलाभिषेक करते हुए परिवारों की खुशहाली की मन्नतें मांगी। पुरा महादेव मंदिर पर एक लाख से अधिक शिवभक्तों ने भगवान महादेव का पूजन करते हुए जलाभिषेक किया। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। --- पुरा महादेव मंदिर पर उमड़ी शिवभक्तों की भीड़ बालैनी। पुरा महादेव गांव स्थित ऐतिहासिक भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से शाम तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का पूजन करते हुए जलाभिषेक किया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐतिहासिक परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर सुबह 2 बजे ही श्रद्धालुओं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.