नई दिल्ली, अगस्त 9 -- Sawan Second Monday 2026: सावन का दूसरा सोमवार इस बार बेहद खास रहने वाला है। 10 अगस्त 2026 को एक तरफ सावन के दूसरे सोमवार का व्रत रखा जाएगा, वहीं इसी दिन श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का संयोग बनने से सोम प्रदोष व्रत भी रहेगा। खास बात यह है कि सुबह के समय कामिका एकादशी के व्रत का पारण होगा और शाम को भगवान शिव की प्रदोष काल में पूजा की जाएगी। यानी एक ही दिन सुबह भगवान विष्णु की आराधना और शाम को भगवान शिव की पूजा का अवसर मिलेगा। कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त को रखा गया था। अगले दिन यानी 10 अगस्त को द्वादशी तिथि में इसका पारण किया जाएगा। इसके बाद सुबह करीब 8 बजे से त्रयोदशी तिथि शुरू होगी। सोमवार होने के कारण त्रयोदशी का यह संयोग सोम प्रदोष व्रत कहलाएगा। ऐसे में सावन के दूसरे सोमवार का धार्मिक महत्व और बढ़ गया है।1...