मोतिहारी, जुलाई 11 -- अरेराज निसं। सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल अरेराज में सावन के अवसर पर जलाभिषेक करने को लेकर लगातार एक माह तक उमड़ने वाले श्रद्धालुओं को भरपूर सुविधा मुहैया कराने की दिशा में तैयारी को लेकर शुक्रवार को अनुमंडलीय सभागार में एसडीओ की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों,नगरपंचायत के प्रतिनिधियों व मंदिर प्रबंधन के साथ संयुक्त रूप से बैठक हुई। यह भी पढ़ें- Chapra News: श्रावणी मेला को लेकर शिल्हौरी शिलानाथ मंदिर का किया निरीक्षणबैठक का उद्देश्य बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ अंजली शर्मा ने सभी अधिकारियों से सशक्त होकर मेला ड्यूटी करने एवं शिवभक्तों के साथ मृदुल व्यवहार प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। डीएसपी रवि कुमार ने श्रावणी मेले में सुरक्षा व्यस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। महा...