घाटशिला, जुलाई 17 -- घाटशिला, संवाददाता। सावन माह के धार्मिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर मऊभंडार शिव मंदिर समिति की बैठक गुरुवार को मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष बीएन सिंहदेव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति के संरक्षक ओमप्रकाश सिंह एवं महासचिव नवल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सावन माह के दौरान होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और मंदिर परिसर में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।समिति ने निर्णय लिया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरे सावन माह में शिव मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सीसीटीवी से होगी निगहबानी, लगेंगे डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर प्रत्येक सोमवार को अहले सुबह भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विशेष पू...