मऊ, अगस्त 8 -- मऊ, संवाददाता। सावन माह को लेकर इस बार श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। शनिवार को जिलेभर के सभी शिव मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालु उमड़े रहें। मंदिरों में भक्तों की इतनी भीड़ उमड़ रही है कि पूजा अर्चना करने के लिए लोगों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं पूरे दिन शिव मंदिर हर-हर महादेव के जयघोष तथा घंटा-घड़ियाल की गूंज से गूंजायमान हो रहे हैं।श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में सावन माह के आठवें दिन शनिवार को जलाभिषेक और पूजन-अर्चन को लेकर श्रद्धालुओं में अल सुबह से ही खासा उत्साह रहा। शहर क्षेत्र के शांति कुंज गाय घाट, शीतला मंदिर, पक्का पोखरा, बाबा बिहारी दास मंदिर, शीतला माता मंदिर, कतुआपुरा पश्चिम, पक्का पोख...