नई दिल्ली, मई 3 -- AC Tips: तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप से जब घर आते हैं, तब एसी (AC) की ठंडी हवा सारी थकान मिटा देती है। झुलसाती हुई गर्मी से एसी किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है लेकिन इस मौसम में भारत के कई हिस्सों से एसी के ब्लास्ट होने की खबरें भी लगातार आती हैं। हाल ही में दिल्ली के विवेक विहार में एसी फट गया है, जिसमें कई लोगों की मौत हुई। इससे पहले गोकुलपुरी में एसी फटा, जिसमें 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। ऐसे हादसे दिल को दहला देते हैं और मन में शंका डाल देते हैं कि क्या हम सही तरीके से एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। कहीं हमारा AC तो नहीं फट जाएगा। अगर आप भी इन सवालों के घेरे में आ चुके हैं, तो थोड़ा शांत रहिए। हम आपको बताने जा रहे हैं आखिर एयर कंडिशनर में ब्लास्ट के मुख्य कारण क्या होते हैं और किन गलतियों से बचना चाहिए। अगर आप एसी इस्...