बीजिंग, अगस्त 10 -- चीन में टाइफून डॉल्फिन के पहुंचने से तबाही का खतरा मंडरा रहा है। करीब 6000 किलोमीटर दूर से आया यह तूफान रविवार को देश के पूर्वी तट से टकरा चुका है। बीजिंग समेत झेजियांग, जियांग्सू, हेनान और हेबेई सहित कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। सरकारी मीडिया शिन्हुआ और सीसीटीवी के अनुसार, अधिकारियों ने तटीय क्षेत्रों से लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है, जबकि बाढ़, लैंडस्लाइड और तेज हवाओं की चेतावनी बुधवार तक जारी है। शिन्हुआ ने बताया कि सोमवार सुबह 7 बजे (स्थानीय समय) तक फुजियान प्रांत के जमीन और समुद्र के संवेदनशील इलाकों से लगभग 1,67,900 लोगों को निकाला जा चुका था। रविवार देर रात तक शंघाई ने खतरे वाले क्षेत्रों से करीब 2,15,600 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्...