नई दिल्ली, जनवरी 2 -- पेरेंटिंग का सफर आसान नहीं होता है। माता-पिता को बच्चों की परवरिश के दौरान हर छोटी-बड़ी बात का खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है। एक छोटी सी भी लापरवाही बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास पर गहरा असर डाल सकती है। ऐसी ही एक मामूली लगने वाली गलती का जिक्र फेमस पेरेंटिंग कोच डॉ. अनुराधा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके किया है। डॉ. अनुराधा ने अपने पोस्ट में पेरेंट्स को यह सलाह दी है कि उन्हें अपने बच्चों के सामने कभी भी कपड़े नहीं बदलने चाहिए। हो सकता है पहली बार में आपको डॉक्टर अनुराधा की सलाह उनका नजरिया मात्र लग रही हो लेकिन आपको बता दें, इस सलाह के पीछे सिर्फ उनकी सोच नहीं बल्कि कई मनोवैज्ञानिक कारण भी छिपे हुए हैं। डॉक्टर अनुराधा कहती हैं कि यह सलाह केवल गोपनीयता का मामला नहीं है, बल्कि बच्चे के मन में 'बॉडी बाउ...