नई दिल्ली, जुलाई 16 -- अगर आप या आपके संबंधी अमेरिका में रहते हैं, और सलाद आपके मील का भी जरूरी हिस्सा है, तो सावधान हो जाने की जरूरत है। दरअसल अमेरिका में इस समय एक बेहद खतरनाक और तेजी से फैलने वाले परजीवी ने हाहाकार मचा रखा है। इसकी वजह से हजारों अमेरिकी गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। इसकी वजह सलाद को बताया जा रहा है। पूरे देश में स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट जारी किया है और रेस्टोरेंट के सलाद काउंटर खाली हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 से अधिक राज्यों में अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं। अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के मुताबिक अमेरिका के कम से कम 34 राज्यों में लगभग 7,000 संभावित मामले सामने आ चुके हैं। यह अमेरिका में पिछले कई सालों में खाने से फैलने वाली सबसे बड़ी बीमारियों में से एक है। CDC ने 1 मई से अब तक 1,645 मामलों की पुष...