सहारनपुर, मार्च 3 -- सहारनपुर। जिले में होली पर हुड़दंग भारी पड़ सकता है। पुलिस हंगामा, बवाल या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। ऐसे लोगों को पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और जिले को सात जोन और 22 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि शांतिभंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं, मिश्रित आबादी वाले इलाकों में ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। होली को देखते हुए थाना पुलिस के साथ पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। पीएसी के जवान भी संवेदनशील स्थानों पर लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से निगरानी के लिए विशेष टीम बनाई गई है, जो पूरे जिले की गतिविधियों पर नजर रखेगी। स्टंटबाजी और सड़क पर हुड़दंग रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस को कड़े नि...