नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आपके पास किसी कंपनी या सरकारी विभाग के नाम से फोन कॉल, ईमेल या मैसेज आया है, तो थोड़ा सावधान हो जाइए। इन दिनों जालसाज सरकारी नौकरी और रोजगार से जुड़ी सेवाओं का नाम लेकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। वे खुद को National Career Service (NCS) या श्रम और रोजगार मंत्रालय से जुड़ा अधिकारी बताते हैं और नौकरी दिलाने के बदले पैसे मांगते हैं। ऐसे मामलों को देखते हुए श्रम और रोजगार मंत्रालय ने नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। मंत्रालय ने साफ कहा है कि NCS की सभी सेवाएं पूरी तरह मुफ्त हैं। यानी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने, नौकरी के लिए अप्लाई करने या इंटरव्यू की प्रक्रिया के लिए किसी तरह का चार्ज नहीं देना होगा। नौकरी दिलाने के नाम पर अगर कोई व्यक्ति आपसे पैसे मांगता है, तो सतर्क ...