कौशाम्बी, मई 3 -- यदि आप दावत उड़ाने के लिए किसी वैवाहिक समारोह में बाइक लेकर जा रहे हैं तो सावधान रहिए। दरअसर, ऐसे आयोजन स्थलों पर दोपहिया वाहन चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। कार्यक्रम स्थल पर भीड़ का फायदा उठाते हुए वे पलक झपकते ही बाइक गायब कर दे रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे न होने पर चोरी का पता भी देर से चलता है, जिससे पुलिस को जांच में दिक्कत होती है। थानों पर रोजाना ऐसी शिकायतें दर्ज हो रही हैं। इसे लेकर एसपी सत्यनारायण प्रजापत गंभीर हो गए हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि शादी समारोह में जाते समय अपनी बाइक की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। चाभी साथ रखें, भीड़-भाड़ वाले स्थान पर वाहन न छोड़ें। यदि संभव हो तो लॉक के साथ चेन का भी इस्तेमाल करें। कप्तान ने थानाध्यक्षों को ऐसे आयोजनों पर नजर रखने व चोरी रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं।

केस-0...