रामपुर, मई 9 -- शहर में अब तीन स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस के बजाए सड़कों पर लगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैमरे खुद चालान काट देंगे। ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन तकनीक से लैस ये कैमरे नियम तोड़ते ही गाड़ी की तस्वीर खींचेंगें और मिनटों में ई-चालान आपके मोबाइल पर आ जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। रामपुर ट्रैफिक पुलिस ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम से राहत दिलाने के लिए तीन प्रमुख चौराहों पर हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो हर समय ट्रैफिक पर नजर रखेंगे। इन कैमरों की मदद से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। इन कैमरों की मदद से ट्रैफिक पुलिस को काफी मदद मिलेगी। अब चौराहों पर खड़े होकर हर वाहन की निगरानी करना जरूरी नहीं होगा,क्योंकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.