शैलेश कुमार सिंह, अप्रैल 8 -- साइबर अपराधी ठगी के लिए रोजाना नये हथकंडे अपना रहे हैं। अब मोबाइल को हैक कर खाते से पैसे उड़ाने के मामले अधिक आने लगे हैं। पटना जिले में पिछले एक माह में लगभग सौ ऐसे मामले सामने आएं हैं, जिसमें लोगों का मोबाइल हैक कर या तो उनके बैंक खाते से राशि की निकासी कर ली गई या उनके दोस्तों से ठगी की गई है। साइबर अपराधियों ने ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा दी है। ज्यादातर मामले बैंकों से जुड़े हैं, जिसमें लोगों के पास फोन आए। इसमें बैंक खाता अपडेट कराने, केवाईसी कराने या खाता से संबंधित अन्य त्रुटि बताकर अपराधियों ने पहले लोगों को विश्वास में लिया, उसके बाद उनके मोबाइल पर एंड्रायड पैकेज किट (एपीके) फाइल भेजकर उस पर क्लिक करने की सलाह दी। जिन-जिन लोगों ने ऐसा किया, उनके मोबाइल को पहले हैक किया, उसके बाद बैंक...