मुंगेर, जून 7 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। अगर आपका मोबाइल फोन कहीं खो गया है और आप यह सोचकर निश्चिंत हैं कि उसमें गूगल पे, फोन पे या कोई दूसरा बैंकिंग ऐप डाउनलोड नहीं था, तो आप बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं। साइबर अपराधियों ने लोगों की गाढ़ी कमाई उड़ाने का एक ऐसा नया और शातिर तरीका निकाला है, जिसने पुलिस की भी नींद उड़ा दी है। अब ठग आपके गुम हुए मोबाइल का इस्तेमाल कर बिना किसी ऐप के भी आपका पूरा बैंक खाता साफ कर सकते हैं। ​मुंगेर के साइबर डीएसपी राकेश कुमार रंजन ने इस नए और खतरनाक ट्रेंड का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने के भीतर पुलिस के सामने ऐसे तीन मामले आए हैं, जिसमें पीड़ितों के मोबाइल फोन पटना, बांका और दिल्ली जैसे अलग-अलग शहरों में गुम हुए थे, लेकिन मुंगेर साइबर थाने में इसकी एफआईआर दर्ज की गई है。 यह भी पढ़ें- मोबाइल ह...