मुंगेर, मार्च 7 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। वैसे तो होली के पहले से ही मुंगेर जिले में सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं। पछुआ हवा और मौसम के बदलते मिजाज ने अभी से लोगों को पसीने छुड़ाना शुरू कर दिया है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार ने मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है, वह काफी चिंताजनक है। उनके मुताबिक, अगले एक सप्ताह के भीतर मुंगेर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से काफी अधिक है।​तेजी से चढ़ेगा पारे का ग्राफः​शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन असली चुनौती शनिवार से शुरू होगी। डॉ. मुकेश कुमार के अनुसार ​7 से 10 मार्च तक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। वहीं ​11 मार्च को गर्मी में अचानक उछाल ...