नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक जल्द ही एक ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने जा रहा है, जिससे पूरे उत्तर भारत में मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने इस पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक यह विक्षोभ भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश लेकर आएगा और ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत से गुजरने पर तापमान में भी तेज गिरावट का अनुमान है। 1 अप्रैल को जारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के बुलेटिन के मुताबिक यह सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 3 और 4 अप्रैल को अपने चरम पर होगा। 3 अप्रैल को इसका मुख्य असर कश्मीर घाटी में देखने को मिलेगा, जहां कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं IMD ने...