सावधान! भट्ठी की तरह तपेगी दिल्ली; 7 दिन भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली, मई 19 -- दिल्ली में बारिश से मिली राहत खत्म हो चुकी है। मौजूदा वक्त में मौसम बेहद गर्म और सूखा हो गया है। मौसम विभाग ने आज से लेकर कुल 7 दिन तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर में भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस हफ्ते दिल्ली में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हाल ही में सफदरजंग में तापमान 43.4 डिग्री और रिज इलाके में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने गर्मी के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। आलम यह है कि कड़ी धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। अपडेट जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.