नई दिल्ली, जून 9 -- बाजार में आज ऐसी बहुत कम चीजें बची हैं, जिनमें किसी न किसी रूप में केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता। फलों को जल्दी पकाने और आकर्षक दिखाने के लिए भी कई बार केमिकलों का इस्तेमाल किया जाता है। इस लिस्ट में आम भी शामिल है। ऐसे में अगर आप बाजार से एकदम पीले और पके हुए दिखने वाले आम खरीद रहे हैं, तो यह जरूरी नहीं कि वे पेड़ पर पके हों। कई बार आमों को नकली तरीकों और रसायनों की मदद से पकाया जाता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। हाल ही में हैदराबाद में अधिकारियों ने करीब 200 किलो संदिग्ध रूप से केमिकल से पकाए गए आम जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि ये आम स्थानीय बाजारों में बेचे जा रहे थे। ऐसे में आम खरीदारों के लिए नैचुरल और केमिकल तरीके से पकाए गए आमों के बीच अंतर समझना जरूरी हो जाता है। यदि आप भी अच्छी गुणवत्ता वाले आम ...