सावधान! बंगाल की खाड़ी में बना 'डीप डिप्रेशन' तेजी से बढ़ रहा आगे; इन राज्यों में आंधी-तूफान, भारी बारिश का खतरा
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन में बताया है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना 'गहरा दबाव' (Deep Depression) अब और तेज हो गया है और यह दबाव क्षेत्र उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर यानी पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है। IMD ने कहा है कि यह दबाव क्षेत्र आज (सोमवार, 27 जुलाई को) दोपहर के आसपास बालासोर (ओडिशा) और कैनिंग (पश्चिम बंगाल) के बीच तट को पार करने वाला है। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी दी है और कहा है कि 28 जुलाई तक दक्षिण बंगाल के कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। IMD ने कहा कि बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट के ऊपर बना गहरा दबाव उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की प्रबल संभावना है और इसके सोमवार दोपहर तक बंगाल-ओडिशा तट को पार करने की उम्मीद है। आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.