नई दिल्ली, अगस्त 17 -- IMD Red Alert, Heavy Rain: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा के तटों पर बना मौसम का सिस्टम (डिप्रेशन) अब और अधिक आक्रामक हो गया है। IMD के मुताबिक, कल का कम दबाव का क्षेत्र आज सुबह 05:30 बजे 'डिप्रेशन' (Depression) में तब्दील हो चुका है। इस लिहाज से विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस सिस्टम के प्रभाव से अगले तीन दिनों के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।ओडिशा में बारिश का रौद्र रूप, 22 सेमी बारिश दर्ज पिछले 24 घंटों में पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में मॉनसूनी बारिश ने रौद्र रूप दिखाया है। ओडिशा के भोगोराई में सबसे अध...